भरोसा और सुरक्षा
हमारे आधिकारिक अकाउंट कौन से हैं?
The Currency Bazaar सिर्फ़ इन्हीं जगहों से बात करता है। हमारा नाम लेने वाला कोई भी दूसरा नंबर, पेज या व्यक्ति हम नहीं हैं — और हमारा कोई भी अकाउंट आपसे कभी पैसे नहीं माँगेगा।
वेबसाइट और ईमेल
- thecurrencybazaar.com — यही वेबसाइट। स्पेलिंग जाँचिए: “bazaar” में दो a।
- coinbazzar.com — हमारी सहयोगी साइट, उसी कंपनी की।
- support@thecurrencybazaar.com — हमारा support पता।
सोशल मीडिया
अभी हमारा कोई YouTube, Instagram, Facebook या WhatsApp अकाउंट नहीं है। जब खुलेगा, तो सबसे पहले इसी पेज पर लिखा जाएगा। तब तक हमारे नाम वाला हर अकाउंट किसी और का है।
नकली अकाउंट कैसे पहचानें?
- वह पैसा मिलने से पहले कुछ भी भरने को कहे — फ़ीस, डिपॉज़िट, टैक्स, “RBI clearance”।
- वह खुद पहले मैसेज करे और सिक्का ख़रीदने की बात करे। हम ख़रीदने के लिए किसी को संपर्क नहीं करते; ख़रीदार इसी साइट की चैट से बात करते हैं।
- वह साधारण सिक्के या नोट के लिए लाखों का वादा करे।
- वह RBI का नाम या लोगो इस्तेमाल करे। RBI पुराने सिक्के न ख़रीदता है न बेचता है, और उसने किसी को इसके लिए अधिकृत नहीं किया।
- वेब पता लगभग हमारे जैसा हो — एक अक्षर कम, “.in”, “.online”, या कुछ शब्द ज़्यादा।
नकली अकाउंट मिला तो क्या करें?
- उसका link या नंबर हमें support@thecurrencybazaar.com पर भेजिए।
- अगर पैसे दे चुके हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल कीजिए या cybercrime.gov.in पर शिकायत कीजिए।
- वह मैसेज PIB Fact Check (factcheck.pib.gov.in) को भेजिए।
क्या The Currency Bazaar सुरक्षित है? → · पुराने सिक्के की ठगी कैसे चलती है