Purane Sikke Bechne Wali Website

पुराने सिक्के बेचने वाली वेबसाइट कौन सी चुनें?

वेबसाइटें कई हैं। सवाल यह नहीं कि कौन सी सबसे बड़ी है, बल्कि यह कि आपके साथ क्या होगा — पैसा कितना कटेगा, नंबर कहाँ जाएगा, और गड़बड़ होने पर कोई जवाबदेह है या नहीं।

चुनने से पहले चार सवाल

साइटों के तीन तरह के मॉडल

तरहकैसे कमाती हैआपके लिए मतलब
Classifiedsविज्ञापन और paid boostlisting मुफ़्त, पर नंबर खुला और कोई जाँच नहीं
कमीशन marketplaceहर बिक्री का हिस्साशुरू में मुफ़्त, बिकने पर कटौती
एक बार की फ़ीसlisting की सीमा के लिए एक भुगतानपहले खर्च, फिर बिक्री पूरी आपकी

तीनों में से कोई अपने आप ग़लत नहीं है। फ़र्क़ इस बात का है कि आपके पास कितनी चीज़ें हैं। एक-दो सिक्कों के लिए कमीशन वाला मॉडल सस्ता पड़ सकता है; सौ-दो सौ के लिए एक बार की फ़ीस लगभग हमेशा सस्ती पड़ती है।

The Currency Bazaar कहाँ खड़ा है

हम तीसरे मॉडल पर हैं — एक बार की फ़ीस, बिक्री पर 0% कमीशन। साइट Numismatic Coin Collections Private Limited चलाती है (CIN U52599UP2020PTC134827, GSTIN 09AAHCN1719P2ZW)। आपका नंबर कभी नहीं दिखाया जाता, बात सिर्फ़ साइट की चैट में होती है, और हर मैसेज धोखाधड़ी के लिए जाँचा जाता है।

किसी भी साइट के लिए एक ही नियम याद रखिए: जो आपसे पहले पैसा माँगे, वह खरीदार नहीं है। registration, GST, TDS, “RBI clearance” — कोई भी फ़ीस। असली खरीदार बेचने वाले से कुछ नहीं लेता।
तय करने से पहले साइट का नाम और “complaint” या “fake” लिखकर खोज लीजिए, और देखिए जवाब कोई कंपनी दे रही है या कोई नहीं।

देखिए यहाँ क्या-कितने में बिका

असली listings और असल में मिली कीमतें, तारीख़ के साथ। फिर तय कीजिए।

बिकी हुई कीमतें देखिए

इससे जुड़े पेज

अंतिम अपडेट: 2026-08-15