Asli Ya Nakli

पुराने सिक्के बेचने वाली वेबसाइट असली है या नकली?

सवाल जायज़ है, और किसी को अपनी फ़ोटो या नंबर देने से पहले पूछ ही लेना चाहिए। नीचे वह तरीका है जिससे आप इस धंधे की किसी भी साइट को जाँच सकते हैं — इस साइट को भी।

एक जाँच जो सब तय कर देती है

बाकी सब ब्यौरा है। असली खरीदार बेचने वाले से कभी पैसा नहीं माँगता। न registration, न GST, न TDS, न “RBI clearance”, न refundable deposit, न बीमा, न कूरियर चार्ज। पैसा सिर्फ़ एक तरफ़ चलता है — खरीदार से आपकी तरफ़।

अगर कोई साइट या “खरीदार” आपको पैसे मिलने से पहले कुछ भी भरने को कहे, तो वह ठगी है। कागज़ कितना भी सरकारी लगे, फ़र्क़ नहीं पड़ता। रिज़र्व बैंक ने लिखित में कहा है कि वह “does not deal in such matters and never seeks charges/ commissions of any sort” और उसने किसी को अपनी तरफ़ से वसूली का अधिकार नहीं दिया।

पाँच जाँच, दो मिनट में

यही जाँच हम पर कीजिए

यह पेज कहे कि जाँचिए और खुद जवाब न दे, तो बात अधूरी रह जाएगी। The Currency Bazaar, Numismatic Coin Collections Private Limited का ब्रांड है — CIN U52599UP2020PTC134827, GSTIN 09AAHCN1719P2ZW, पंजीकृत कार्यालय मेरठ, उत्तर प्रदेश। कंपनी 2017 से इसी काम में है।

असली marketplace क्या वादा नहीं कर सकती

बहुत ज़्यादा यक़ीन से सावधान रहिए। कोई यह वादा नहीं कर सकता कि आपका सिक्का बिकेगा ही, और उतने में बिकेगा। ईमानदार साइट इतना कर सकती है — list करने से पहले असली रेंज दिखा दे, बता दे कि ऐसी चीज़ें असल में कितने में बिकीं, और बातचीत ऐसी जगह रखे जिसे जाँचा जा सके।

एक अच्छी आदत: किसी से लेन-देन करने से पहले साइट का नाम और “complaint” या “fake” लिखकर खोज लीजिए। फिर देखिए जवाब कौन दे रहा है — कोई कंपनी, या कोई नहीं।

हमें उसी तरह जाँचिए जैसा हमने अभी बताया

प्लान, कमीशन, रिफ़ंड की स्थिति — सब कुछ भुगतान से पहले लिखा हुआ।

प्लान देखिए

इससे जुड़े पेज

अंतिम अपडेट: 2026-08-15