सेलर प्लान

एक बार भरिए। जब तक चाहें बेचिए।

listing की सीमा के लिए एक बार का भुगतान। न महीने की फ़ीस, न renewal, और सिक्का बिकने पर कोई कमीशन नहीं।

पक्का पता नहीं? अंदाज़ा भी चलेगा।

Starter Basic

₹99एक बार

पूरा इस्तेमाल करने पर ₹1.98 प्रति listing

Listing for the first time? Start right here.

  • 50 लिस्टिंग
  • 100 ग्राहक चैट
  • Basic स्टोर बैज
  • कीमत गाइड — 30 दिन
  • बिक्री पर 0% कमीशन
Starter चुनें

Premium Premium Pro Plus

₹2,499एक बार

listing की कोई सीमा नहीं

Everything, for good — at half what it used to cost.

  • असीमित लिस्टिंग
  • असीमित ग्राहक चैट
  • Premium Pro Plus स्टोर बैज
  • कीमत गाइड — लाइफ़टाइम
  • 50 फ़ीचर्ड लिस्टिंग
  • 10 सोशल मीडिया प्रमोशन
  • बैनर विज्ञापन
  • Priority Dedicated Support
  • Verified Seller Badge
  • बिक्री पर 0% कमीशन
Premium चुनें

“एक बार, हमेशा के लिए” का मतलब असल में क्या है

भुगतान एक ही बार

एक भुगतान में आपकी listing सीमा मिल जाती है। किसी भी प्लान में दूसरा भुगतान कभी नहीं आता।

आपकी listings लगी रहती हैं

ये कभी expire नहीं होतीं और महीना-साल बीतने पर हटती नहीं। जब तक आप बेच न दें या खुद न हटाएँ, लगी रहती हैं।

बिक्री पूरी आपकी

सिक्का बिकने पर खरीदार सीधे आपको भुगतान करता है। हम उस लेन-देन के बीच में नहीं आते और उसमें से कुछ नहीं लेते।

कितनी चीज़ों के लिए कौन सा प्लान

अंदाज़े से गिनिए कि आपके पास कितनी चीज़ें हैं और सामने पढ़िए। हर प्लान अपनी सीमा तक सब कुछ कवर करता है — दो प्लान लेने की ज़रूरत कभी नहीं पड़ती।

आपके पास चीज़ें प्लान एक बार का खर्च प्रति listing
1 – 50 Starter ₹99 ₹1.98
51 – 250 Collection ₹299 ₹1.20
251+ Premium ₹2,499 कोई सीमा नहीं

प्रति-listing खर्च प्लान की पूरी सीमा पर निकाला गया है। कम इस्तेमाल करेंगे तो प्रति listing खर्च बढ़ जाएगा — इसीलिए ऊपर का calculator पूछता है कि आपके पास असल में कितनी चीज़ें हैं।

आपसे क्या लिया जाता है और क्या नहीं

रिफ़ंड: यह फ़ीस listing सीमा के लिए एक बार का शुल्क है। सीमा इस्तेमाल हो जाने के बाद यह वापस नहीं होती। अगर आपने अभी तक कुछ listing नहीं की है, तो 7 दिन के अंदर कहिए — हम पूरी रकम लौटा देंगे। भुगतान से पहले ऊपर दिए calculator से सही प्लान चुन लीजिए।

कहीं और बेचने पर आपको क्या देना पड़ता है

ये हर प्लेटफ़ॉर्म के अपने प्रकाशित rate card से लिए गए हैं। इनमें से कुछ सचमुच मुफ़्त हैं — फ़र्क़ इस बात का है कि आपको मिलता क्या है, और चीज़ बिकने पर आपके पैसों का क्या होता है।

कहाँसेलर को क्या देना पड़ता है
The Currency Bazaar एक बार की प्लान फ़ीस। बिक्री का 0% — खरीदार सीधे आपको भुगतान करता है।
eBay (भारत का सेलर, सिक्के और नोट) 13.25% final value fee और उसके ऊपर 1.70% international fee — जो चीज़ की कीमत के साथ shipping और tax को मिलाकर ली जाती है, साथ में हर ऑर्डर पर $0.40। महीने में 250 से ज़्यादा listings पर हर एक के $0.35।
Etsy कीमत + delivery + gift wrap का 6.5%, और हर चीज़ को list करने के $0.20 — चाहे बिके या न बिके, और हर चार महीने में दोबारा।
OLX / Quikr पोस्ट करना मुफ़्त और कोई कमीशन नहीं, एक तय सीमा तक; उसके बाद package लेना पड़ता है। न खरीदार की जाँच, न मैसेज पर धोखाधड़ी की जाँच।
Facebook Marketplace (भारत) मुफ़्त, लेकिन भारत में व्यापारी और commercial सेलर को listing की अनुमति नहीं है, और लेन-देन पूरी तरह प्लेटफ़ॉर्म से बाहर होता है।
भारतीय सिक्का auction houses सेलर का कमीशन प्रकाशित ही नहीं है — पूछना पड़ता है। जो प्रकाशित है वह buyer’s premium है: hammer price का 15% और उस premium पर 18% GST — Marudhar Arts और Classical Numismatic Gallery दोनों पर।

दरें 14 अगस्त 2026 को हर कंपनी के अपने प्रकाशित fee पेज से ली गईं। दरें बदलती रहती हैं — तय करने से पहले मौजूदा rate card देख लीजिए।

यहाँ के सेलर को असल में कितना मिला

असली listings जो बिकीं, उसी कीमत पर जो खरीदार ने दी।

चीज़बिकी
6GM 567477₹1,000
9CR 151701₹900
8GF 383831₹500
1EQ 933003₹450
9FA 689377₹300
2 euroo₹190

ये अलग-अलग नतीजे हैं। न औसत, न इस बात का अनुमान कि आपकी चीज़ कितने में बिकेगी।

भुगतान से पहले लोग जो पूछते हैं

क्या सचमुच एक ही बार भरना है, या बाद में renew होता है?

एक ही बार। न कोई subscription, न renewal की तारीख़, न कोई कार्ड सेव होता है। किसी भी प्लान में दोबारा पैसे नहीं कटेंगे।

सिक्का बिकने पर आप कमीशन लेते हैं?

नहीं। हर प्लान में, किसी भी कीमत पर, शून्य। खरीदार सीधे आपको भुगतान करता है और हम उसमें शामिल नहीं होते।

एक साल बाद मेरी listings का क्या होगा?

वे वहीं रहेंगी। listings expire नहीं होतीं और समय के साथ हटती नहीं — वे तभी हटती हैं जब आप चीज़ बेच दें या खुद हटा दें।

क्या पैसे वापस मिल सकते हैं?

नहीं। यह फ़ीस listing सीमा के लिए है और भुगतान के बाद वापस नहीं होती। इसीलिए इस पेज का calculator चुनने से पहले ही प्रति-listing खर्च दिखा देता है, और इसीलिए आप भुगतान से पहले हमसे पूछ सकते हैं कि कौन सा प्लान सही रहेगा।

अगर मेरी चीज़ें प्लान की सीमा से ज़्यादा हों तो?

आप कभी भी बड़े प्लान पर जा सकते हैं। हर प्लान अपनी सीमा तक सब कुछ कवर करता है, इसलिए एक समय पर एक ही प्लान रहता है।

क्या मेरा फ़ोन नंबर खरीदारों को दिखेगा?

कभी नहीं। खरीदार और सेलर सिर्फ़ इस साइट की चैट में बात करते हैं। आपका नंबर न listing पर दिखता है, न स्टोर पर, न कहीं और।

सुविधा Starter · ₹99Collection · ₹299Premium · ₹2,499
लिस्टिंग50250असीमित
प्रति listing₹1.98₹1.20
ग्राहक चैट100300असीमित
स्टोर बैजBasicProPremium Pro Plus
कीमत गाइड30 दिन180 दिनलाइफ़टाइम
बिक्री पर कमीशन0%0%0%
Renewalकभी नहींकभी नहींकभी नहीं

हर प्लान में सुरक्षित चैट, धोखाधड़ी चेतावनी और बाज़ार रेंज शामिल है।