Purane Note Kahan Bikte Hain
पुराने नोट कहाँ बिकते हैं?
नोट सिक्कों से अलग बिकते हैं। कीमत यहाँ उम्र से कम, और नंबर तथा हालत से ज़्यादा तय होती है।
नोट में कीमत किस चीज़ की होती है
सिक्के में धातु और उम्र मायने रखती है। नोट में तीन और चीज़ें उससे ज़्यादा मायने रखती हैं:
- सीरियल नंबर। 786, 000001, 123456, या एक ही अंक बार-बार — इन्हें fancy number कहते हैं। इनके लिए दाम अक्सर ज़्यादा माँगा जाता है, पर हमारे दर्ज बिके हुए नोटों में fancy नंबर से अपने-आप ज़्यादा कीमत नहीं मिली — fancy नंबर की असल कीमत देखिए।
- छपाई की गलती (error note)। कटाई टेढ़ी, स्याही दो बार, एक तरफ़ खाली — असली error note दुर्लभ होते हैं।
- हालत। बिना मुड़ा, कुरकुरा नोट और मुड़ा-फटा नोट — कीमत में कई गुना का फ़र्क़ पड़ता है।
कहाँ बेचें
नोट का खरीदार सिक्के के खरीदार से भी ज़्यादा बिखरा हुआ है, इसलिए ऑनलाइन पहुँच यहाँ और भी ज़्यादा मायने रखती है। लोकल डीलर आम तौर पर नोट में कम दिलचस्पी लेते हैं और भाव भी कम देते हैं।
The Currency Bazaar पर नोट की अपनी श्रेणी है, हर listing पर बाज़ार रेंज दिखती है, और आपका फ़ोन नंबर कभी सार्वजनिक नहीं होता।
बंद हो चुके ₹500 और ₹1000 के नोट
8 नवंबर 2016 तक चल रहे ₹500 और ₹1000 के नोट उस रात 12 बजे से legal tender नहीं रहे — यानी उनसे ख़रीदारी नहीं की जा सकती। कलेक्टर की चीज़ के तौर पर भी इनका लेन-देन मना है: Specified Bank Notes (Cessation of Liabilities) Act, 2017 की धारा 5 के तहत इन्हें कुल 10 नोट तक, या अध्ययन, शोध या मुद्राशास्त्र (numismatics) के लिए 25 नोट तक, सिर्फ़ अपने पास रखा जा सकता है — बेचना, ख़रीदना या किसी को देना मना है (RBI FAQ)। धारा 7 में उल्लंघन पर ₹10,000 तक का जुर्माना है, या नोटों के अंकित मूल्य के पाँच गुने तक — दोनों में जो रकम बड़ी हो। इसलिए इन्हें किसी listing पर मत डालिए, न किसी “ख़रीदार” को भेजिए। पूरी बात: पुराने नोट की कीमत कैसे पता करें।
₹2000 का नोट बंद (demonetise) नहीं हुआ है। RBI ने 19 मई 2023 को इसे चलन से वापस लेने का एलान किया, पर यह legal tender बना हुआ है। बैंक शाखाओं में इसे जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को ख़त्म हो गई; अब यह सिर्फ़ RBI के 19 Issue Offices में बदलता या जमा होता है, या India Post से वहाँ भेजा जा सकता है। पूरी बात: पुराने नोट कहाँ बदले जाते हैं।
पुराना नोट कैसे बेचें: 5 कदम
- पहचानिए। नोट कितने रुपये का है, किसके दस्तख़त हैं, सीरियल में कुछ ख़ास है या नहीं, और हालत कैसी है। हर कदम पुराने नोट की कीमत कैसे पता करें में है।
- असल बिक्री का दाम देखिए, माँगा गया नहीं। पुराने नोट की असली कीमत में हर नोट के लिए पूरी हुई बिक्री से निकली रेंज है। जो नोट आज भी चलता है और जिसकी कोई ख़ास किस्म नहीं, वह अपने अंकित मूल्य का है।
- देखिए कि नोट बेचा जा सकता भी है या नहीं। 8 नवंबर 2016 को बंद हुए ₹500 और ₹1000 के नोट न बेचे जा सकते हैं, न ख़रीदे (ऊपर देखिए)।
- फ़ोटो लीजिए और नोट सँभालिए। दोनों तरफ़ की साफ़ फ़ोटो, और सीरियल नंबर की एक अलग फ़ोटो। नोट को सीधा, समतल रखिए — किसी किताब के बीच या प्लास्टिक फ़ोल्डर में।
- पैसे की जाँच कीजिए। असली ख़रीदार बेचने वाले से कभी पैसा नहीं माँगता — न registration, न GST, न “RBI clearance”। कूरियर से भेजना हो, तो पार्सल तभी भेजिए जब रकम आपके अपने bank app में दिख जाए। ख़रीदार का नंबर असली है या नकली, कैसे पहचानें।
अपने नोट कलेक्टरों तक पहुँचाइए
नोट की अपनी श्रेणी, हर listing पर असली बाज़ार रेंज, और बिक्री पर 0% कमीशन।
प्लान देखिएइससे जुड़े पेज
आपके शहर में सिक्का प्रदर्शनी कब है? — 2026–27 की तारीख़ें →
अंतिम अपडेट: 2026-10-04